प्रतिध्वनि प्रस्तुति
Pratidhwani Presents
 
गारे की दीवार
Gaare Ki Deevar
 


About Pratidhwani
Pratidhwani is a non-profit cultural organization based in the Seattle area. We are, at our core, a group of professionals of Indian heritage, who are extremely enthusiastic and passionate about the artistic traditions of our homeland. 

The main objective of the organization is the promotion and cultivation of the performing arts of the Indian subcontinent. Pratidhwani recognizes that the performing arts of India encompass a vast and varied number of styles, genres and traditions. 

To better organize our efforts, Pratidhwani functions as a collection of artistic wings, each with independent missions, but with cross-wing interaction and cooperation. Since its inception, the Drama Wing has been working on carving out a niche for itself. 
Unlike some other performing arts, drama is heavily dependant on language. In order for a team to perform a play and more importantly for an audience to enjoy it, every one involved must understand the language the play is performed in. While on first glance, this may seem like an hindrance, the drama wing sees this dependence as an advantage and a strength 
Like our audience, our members are also multi-lingual and from different cultures. This multi-cultural background gives us a unique perspective. Not only does it give us an opportunity to stage plays in different languages from the Indian subcontinent, but it also provides us a platform to experiment with plays based on the experiences of Indians outside India 
This one giant melting pot that our world is becoming every day is what we at Pratidhwani drama wing are best positioned to represent and express in our works. 


प्रतिध्वनि के विषय में…

प्रतिध्वनि सियैटल क्षेत्र में बसी एक लाभ-निरपेक्ष सांस्कृतिक संस्था है। हमारा हृदय भारतीय संस्कृति में बसा है, और अपनी मातृभूमि की कलाओं और परम्पराओं से हमारा लगाव बहुत गहरा है।

इस संस्था का मूल उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप की कलाओं का सम्वर्धन और प्रोत्साहन करना है।  प्रतिध्वनि यह स्वीकार करती है कि भारतीय कलाओं की अनेक शैलियाँ, विधाएँ और परम्पराएँ हैं।

अतः प्रतिध्वनि का संचालन अलग-अलग स्वतंत्र विभागों के रूप में किया है।  प्रत्येक विभाग के अपने अलग लक्ष्य और धयेय हैं, किन्तु वे आपसी सहयोग से, मिलकर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर पाते हैं। आरम्भ से ही प्रतिध्वनि का नाट्य विभाग अपने लिए एक विशेष स्थान बनाने में जुटा है।

कुछ अन्य कलाओं से भिन्न, भाषा और उसके ज्ञान का नाटक पर बहुत भारी असर रहता है। किसी भी नाटक की प्रस्तुति, और दर्शकों द्वारा नाटक का आनंद ले पाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग नाटक की भाषा बोल या समझ सकें।  पहली नज़र में यह एक बड़ी अड़चन लग सकती है, लेकिन प्रतिध्वनि नाटक मंडली इसी समस्या को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानती है।

हमारे दर्शक, और हमारे सदस्य, सभी बहुभाषी हैं, और हम सबकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि भी कुछ-कुछ अलग है। यही विभिन्नता हमें एक खास नज़रिया प्रदान करती है। यह विभिन्नता न केवल हमें अनेक भारतीय भाषाओं में नाटक करने का अवसर देती है, यह हमें भारतीय लोगों के जीवन से - भारत में, और भारत से बाहर -  जुड़े अन्य नाटकों से खेलने का भी मौका देती है। 

आज सारी दुनिया एक महान सागर मंथन में जुटी है जिसमें सब जन और राष्ट्र एक दूसरे में घुलते चले जा रहे हैं। हमारी नाटक मंडली ऐसे समय में भारतीय समाज और नाट्य कला के सजग प्रतिनिधित्व को तत्पर है।