कन्यादान | KANYADAAN
A Play in Hindi | May 14th - 23rd, 2010, Ethnic Cultural Theatre, Seattle
Written By - Vijay Tendulkar
लेखक - विजय तेंडुलकर
Directed By - Agastya Kohli
निर्देशक - अगस्त्य कोहली
Presented by - Pratidhwani
प्रस्तुतकर्ता - प्रतिध्वनि

Kanyadaan

Written in 1983, Kanyadaan is Vijay Tendulkar's twenty sixth play. A young woman from a politically active family that regards itself as progressive decides to marry a socially inferior but seemingly talented man. Tendulkar explores the texture of modernity and social change in India through the forces this marriage unleashes. The tense, gripping play, charged with an undercurrent of violence, uncertainties and anger, concerns itself with the questions that are crucial to all societies grappling with change and social barriers.

This particular hindi translation by Vasant Dev was premiered on September 10, 1985 in Shri Ram Centre for Performing Arts, New Delhi.

Nath and his wife Seva have always worked hard to defeat the monster of casteism. Now their daughter has chosen a dalit to be her husband and Nath couldn't be more proud of his daughter. But Seva has some reservations. This very personal story of a close-knit family invites you to reexamine much larger social issues. It will challenge your notions of opportunity and discrimination, and of oppression and equality. Is there always a right and wrong? Is it always easy to tell which is which?

कन्यादान

१९८३ में रचित, कन्यादान विजय तेंडुलकर का छब्बीसवाँ नाटक है। राजनीति में सक्रिय, स्वयं को सुधारवादी अौर प्रगतिशील मानने वाले परिवार की बेटी अपने लिए एक दलित, किंतु प्रतिभावान दीखने वाले वर चुनती है। इस शादी के कारण उठी लहरों के सहारे, तेंडुलकर अाधुनिकता अौर सामाजिक बदलाव के स्वरूप का निरीक्षण करते हैं। हिंसा, तनाव और क्रोध के कसैलेपन से लेस यह नाटक बदलाव अौर सामाजिक बाधाओं से जूझते हर समाज के िलए महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को उजागर करता है।

वसंत देव द्वारा अनुदित इस हिन्दी संस्करण का प्रथम मंचन १० सितंबर १९८५ को नई दिल्ली के श्रीराम सेंटर में हुअा था।

नाथ और उनकी पत्नी सेवा सदा ही जातिवाद रूपी राक्षस के विरुद्ध लड़ते रहे हैं. उनकी बेटी ने अब अपने लिए एक दलित लड़का पसंद किया है, और नाथ को अपनी बेटी पर बहुत गर्व है. किन्तु सेवा के मन में अभी भी कुछ आशंकाएं हैं. इस छोटे से परिवार की यह अत्यंत निजी कथा आपको कई बड़ी सामाजिक विसंगतियों पर पुनः विचार करने के लिए आमंत्रित करती है. अवसर और भेदभाव के प्रति, शोषण और समानता के प्रति आपके मन में जो भी छवि है, उस छवि पर यह कथा कई प्रश्न चिह्न लगा देगी. क्या हर विवाद में एक सही और एक गलत पक्ष होता ही है? क्या सही और गलत का भेद सरलता से किया जा सकता है?